back to top

जनगणना के जाति संबंधी आंकड़े सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्रालय को सौंप दिए गए : नित्यानंद राय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जाति आधारित जनगणना (एसईसीसी) के आंकड़ों को वर्गीकरण और श्रेणीकरण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को सौंप दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि इन आंकड़ों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा तत्कालीन आवास और शहरी, गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा क्रमश: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और जाति आधारित जनगणना की गई थी। राय ने कहा कि जाति संबंधी आंकड़ों को छोड़कर एसईसीसी, 2011 के आकंड़ों को ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आवास और शहरी, गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा अंतिम रूप देकर प्रकाशित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत के महापंजीयक के कार्यालय ने एसईसीसी- 2011 करने में तकनीकी और हर तरह का सहयोग प्रदान किया था। उन्होंने कहा, आंकड़ों के वर्गीकरण और श्रेणीकरण के लिए जाति संबंधी कच्चे आंकड़े सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को सौंप दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनगणना में, उन जातियों एवं जनजातियों के लोगों की गणना की जाती है, जो समय-समय पर संशोधित संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 एवं संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 के तहत राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जनजातियों के रूप में विशेष रूप से अधिसूचित हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...