back to top

शामली में गोमांस परोसने का मामला: बैंक्वेट हॉल पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के कैराना में वलीमा (रिसेप्शन) में कथित रूप से गाय का मांस परोसने का मामला सामने आने के कुछ दिन बाद अधिकारियों ने अवैध रूप से निर्मित बैंक्वेट हॉल के खिलाफ ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने ‘मुगल बैंक्वेट हॉल’ को सील कर दिया है और परिसर में कथित अवैध निर्माण को लेकर उसके मालिक को नोटिस जारी किया है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता जगदेव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बैंक्वेट हॉल को नोटिस जारी करने के बाद सील किया गया था। नोटिस में मालिक से यह स्पष्ट करने को कहा गया था कि कथित अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त क्यों न किया जाए। सिंह ने कहा, ‘‘मालिक नोटिस का जवाब देने में विफल रहा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 जून को शादी करने वाले फरमान ने 18 जून को इस बैंक्वेट हॉल में वलीमा किया था, जहां कथित तौर पर गोमांस परोसा गया था।

पुलिस इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।गिरफ्तार आरोपियों में दूल्हा फरमान, उसका चाचा सलमान, बैंक्वेट हॉल का मालिक अनीस अहमद और रसोइया खलील शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शादी के दौरान दूल्हे को कथित तौर पर उपहार में दी गई एक कार भी जब्त कर ली गई है। आरोप है कि इस वाहन का इस्तेमाल गोमांस के परिवहन के लिए किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...