back to top

भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा

कानपुर (उप्र)। कानपुर देहात जिले के एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कुछ छात्रों द्वारा स्वेटर और ऊनी वस्त्र पहने बगैर योग किए जाने की कथित तौर पर भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कानपुर देहात के अकबरपुर थानाध्यक्ष तुलसी राम पांडे ने बुधवार को बताया कि कानपुर देहात के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनीत दत्त की शिकायत पर पत्रकार मोहित, अमित और यासीन के खिलाफ भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दत्त ने पत्रकारों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अकबरपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में छात्रों द्वारा योग और अन्य व्यायाम किए जाने का वीडियो वायरल करते हुए भ्रम फैलाया कि स्कूल के बच्चे बिना ऊनी कपड़े पहने कड़ाके की सर्दी में व्यायाम करने को मजबूर हैं, जबकि यह सच नहीं है। दत्त ने आरोप लगाया कि पत्रकारों ने खबर में यह कहा कि स्कूल के बच्चे कड़ाके की ठंड में ऊनी कपड़ों के बगैर योग करने को मजबूर हैं और अधिकारी कार्यक्रम में मस्त हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों ने इस मामले पर उनसे प्रतिक्रिया लेने के दौरान उन्हें धमकाया कि अगर वह उनका कहा नहीं मानेंगे तो ठीक नहीं होगा। पांडे ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक सच्चाई यह है कि बच्चे ऊनी कपड़े पहने हुए थे और चूंकि व्यायाम ऊनी कपड़े पहनकर नहीं किया जा सकता लिहाजा उनसे कुछ देर के लिए स्वेटर उतारने को कहा गया था। उसके बाद फौरन ही उन्हें ऊनी वस्त्र पहना दिए गए थे।

कानपुर देहात के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने इस बारे में कहा यह बहुत तकलीफदेह है कि कुछ पत्रकार जो कि उस कार्यक्रम में मौजूद भी नहीं थे उन्होंने ऐसी गलत खबर फैलाई। आप सभी जानते हैं कि स्वेटर और कोट पहनकर योग नहीं किया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक स्कूल में यह कार्यक्रम पिछले रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह, अनेक विधायक और सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए थे। मामले के आरोपी पत्रकार अमित सिंह ने इस बारे में कहा कि स्कूल के बच्चे कड़ाके की सर्दी में मामूली शर्ट और पैंट पहनकर योग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कतई न्याय संगत नहीं है और वहां मौजूद अधिकारियों को मौसम का ख्याल रखना चाहिए था। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...