back to top

फेसबुक की अधिकारी अंखी दास समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले की पुलिस ने एक स्थानीय चैनल के पत्रकार की शिकायत पर सोशल मीडिया फेसबुक की नीति निदेशक अंखी दास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने मंगलवार को बताया कि रायपुर स्थित एक समाचार चैनल के पत्रकार आवेश तिवारी की शिकायत पर कबीर नगर थाने की पुलिस ने अंखी दास, मुंगेली निवासी राम साहू और मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी विवेक सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के बाद इस संबंध में कार्वाई की जाएगी। इससे पहले फेसबुक की अधिकारी अंखी दास ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी कि उसे आनलाईन पोस्ट के माध्यम से धमकी दी जा रही है। दास ने शिकायत में रायपुर निवासी आवेश तिवारी पर भी आरोप लगाया था। इधर तिवारी ने दास के खिलाफ शिकायत में कहा है कि उन्होंने अमरीकी अखबार वालस्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक खबर को लेकर 16 अगस्त को फेसबुक में एक पोस्ट लिखा था।

इस पोस्ट में अखबार की खबर और उसमें प्रकाशित फेसुबक की नीति निदेशक अंखी दास को लेकर की गई टिप्पणियों का जिक्र था, जिसमें साफ कहा गया है कि अंखी दास लोकसभा चुनाव के पूर्व फेसबुक के राजनैतिक हित के लिए तमाम तरह के हेट स्पीच से जुड़़ी पोस्ट को न हटाने के लिए अपने अधीनस्थों पर दबाव डाल रही थी। उनका कहना था कि इससे केंद्र सरकार से राजनैतिक संबंध खराब हो सकते हैं।

शिकायत में तिवारी ने कहा है कि इस पोस्ट के बाद साहू और सिन्हा, दास का बचाव करने लगे। इन फेसबुक उपयोग कर्ताओं ने कहा कि वह (दास) हिंदू है इसलिए हिंदू हित की बात कर रही है। वहीं राम साहू नाम के व्यक्ति ने अश्लील और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले फोटो पोस्ट किया। दोनों ने तिवारी को जान से मारने की धमकी भी दी।

तिवारी ने कहा है कि इस पोस्ट के बाद उन्हें अलग अलग जगहों से व्हाट्सप कॉल और मैसेज आ रहे हैं जिसमें अंखी दास का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। तिवारी ने आरोप लगाया है कि अंखी दास, राम साहू और विवेक सिन्हा मिलकर धार्मिक वैमनस्यता फैला रहे हैं और उन्हें (तिवारी को) बदनाम कर रहे हैं। इससे उनकी जान को खतरा हो गया है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...