back to top

अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज, कोविड दिर्शानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रमुख अहमद जिया गनी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तालिबान के अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद युद्धग्रस्त देश में उत्पन्न हुए संकट के बीच, भारत में बढ़ी संख्या में अफगान शरणार्थियों ने दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार स्थित यूएनएचसीआर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बेहतर अवसरों के लिए अन्य देशों में प्रवास के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी से समर्थन पत्र जारी करने की मांग की थी।

अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रमुख अहमद जिया गनी के खिलाफ 31 अगस्त को वसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा, हमने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया था। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि अब यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर अफगान शरणार्थियों द्वारा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है।

 

 

अदालत वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आवासीय क्षेत्रों के पास से प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने का अनरोध किया गया था। अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी के नेतृत्व में 23 अगस्त को प्रदर्शन शुरू किया गया था और लाजपत नगर, भोगल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद तथा कई अन्य स्थानों से लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे। गनी ने कहा था कि भारत में करीब 21,000 अफगान शरणार्थी हैं और उनमें से सिर्फ सात हजार के पास ही वैध दस्तावेज या शरणार्थी कार्ड है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...