back to top

शिमला मिर्च कई बीमारियों से दिलाएगा निजात, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

हेल्थ। (Benefits of capsicum) हमारे घरों में कई तरह का पकवान बनता है। ऐसे में शिमला मिर्च की सब्जी या कई पकवानों में इसका इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं शिमला मिर्च के खाने के फायदे के बारे में। आज हम आपको शिमला मिर्च सेहत के लिए कितना फायदेमंद है वो बताएंगे। शिमला मिर्च सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। ज्यादातर लोगों ने हरी शिमला मिर्च खाई भी होगी, लेकिन शिमला मिर्च पीले और लाल रंग में भी आती है, लोग इसका इस्तेमाल पास्ता, पिज्जा, सैंडविच आदि में करते हैं। इसमें विटामिन सी, के, ए, फाइबर, मैग्नीशियम आदि कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

शिमला मिर्च के फायदे

  • शिमला मिर्च में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
  • शिमला मिर्च में फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। इसके अलावा लाल शिमला मिर्च में कैप्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है।
  • शिमला मिर्च में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
  • शरीर में खून की कमी से एनीमिया हो सकता है। आपको अपनी डाइट में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करना चाहिए. इसमें मौजूद आयरन एनीमिया के खतरे को दूर करता है।
  • शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन, विटामिन सी और ए का अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
  • वजन घटाने के लिए शिमला मिर्च सबसे अच्छी मानी जाती है. जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है वे शिमला मिर्च को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है.
  • शिमला मिर्च कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में भी मददगार है। इसमें एपिजेनिन, ल्यूपॉल और कैप्सियेट, कैरोटीनॉयड होते हैं। ये कैंसर से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट हैं.

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...