back to top

एक हार से किसी को जज नहीं कर सकते : कप्तान विराट कोहली

वेलिंगटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली को यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में उन्हें हर विभाग में मात दी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग दस विकेट से हार पर तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकते।

मेजबान न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व पर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार को भारत को दस विकेट से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली हार है जो उसे बल्लेबाजों की नाकामी के कारण मिली। कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम जानते हैं कि हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया लेकिन अगर लोग इसका तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हम ऐसा नहीं सोचते।

कोहली ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि एक टेस्ट मैच में हार को इस तरह से क्यों देखा जाना चाहिए मानो उनकी टीम के लिये दुनिया ही समाप्त हो गयी। उन्होंने कहा, कुछ लोगों के लिये यह दुनिया का अंत हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे लिये यह क्रिकेट का एक मैच था जिसमें हम हार गये। हम इससे आगे बढ़ते हैं और सिर ऊंचा रखते हैं। दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज ने कहा कि हार को स्वीकार करना इस टीम के चरित्र को दिखाता है। कोहली ने कहा,हम समझते हैं कि स्वदेश में भी हमें जीत के लिये अच्छा खेलना होता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसान कुछ नहीं होता है क्योंकि टीम आएंगी और आपको हराएंगी। आप इसे स्वीकार करते हो और इससे एक टीम के तौर पर हमारे चरित्र का पता चलता है। उन्होंने कहा कि अगर टीम बाहरी टिप्पणियों पर गौर करती तो वह वहां नहीं होती जहां अभी है। कोहली ने कहा, यही वजह है कि हम इस तरह की क्रिकेट खेलने में सफल रहे। अगर हम बाहरी प्रतिक्रियाओं पर गौर करते तो हम रैंकिंग में सातवें या आठवें नंबर पर होते। हमारे लिये यह कोई मायने नहीं रखता कि बाहर बैठकर लोग क्या बातें कर रहे हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में लगातार जीत दर्ज करने वाली टीम एक हार से रातों रात बुरी नहीं हो जाती।

उन्होंने कहा, अगर हम हारे हैं तो हमें इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। इसका मतलब है कि हम इस मैच में अच्छा नहीं खेले। इसका मतलब यह नहीं है कि हम रातों रात खराब टीम बन गये हैं। कोहली को विश्वास है कि शनिवार से क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम वापसी करेगी। उन्होंने कहा, हम कड़ी मेहनत करेंगे और चार दिन बाद वैसा ही खेलेंगे जैसा पिछले कुछ वर्षों से खेलते रहे हैं। इतनी जीत के बीच एक मैच हारने का मतलब यह नहीं है कि हमारा भरोसा उठ गया है।

ड्रेसिंग रूम की सोच भिन्न है और टीम का माहौल अलग तरह का है। कोहली के अनुसार कीवी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की जबकि भारतीय बल्लेबाज उन पर दबाव नहीं बना पाये जिससे उनकी टीम को हार मिली। उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड ने अच्छी गेंदबाजी की और हम जरूरत के समय उन पर दबाव नहीं बना पाये। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमने साझेदारी के तौर पर कुछ करने के बजाय उन्हें लंबे समय तक ऐसा करने दिया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...