back to top

नशीले पदार्थों की अवैध खेती व तस्करी का चलाया जायेगा अभियान

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि नशीले पदार्थों की अवैध खेती व तस्करी के खिलाफ प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाए। विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के साथ-साथ इन्फोर्समेन्ट की भी कार्यवाई की जाए। इसके अतिरिक्त 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जाये।

मुख्य सचिव शुक्रवार को नार्काे को आर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों व दवाओं के सेवन करने वाले व्यक्तियों को उपचार के लिए पुनर्वास व नशा मुक्ति केन्द्र भेजा जाये और समय-समय पर अधिकारियों द्वारा इन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जाये। नशा मुक्ति के सम्बन्ध में धमार्चार्यों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाए एवं नशा मुक्त हो चुके लोगों का आॅडियो-वीडियो आमजन को सुनाया-दिखाया जाए।

उन्होंने कहा कि एनकॉर्ड की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक प्रत्येक माह अवश्य की जाए। मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई एवं सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाई की जाए। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अन्तर्राज्यीय को आॅर्डिनेशन को और अधिक बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पब, बार और रेस्टोरेन्ट पर स्टील प्लेटेड चेतावनी बोर्ड लगवाये जायें। चेतावनी बोर्ड का अनुपालन किया जा रहा है, इसका निरीक्षण सभी क्षेत्रीय आबकारी अधिकारियों को करने के निर्देश दिये जायें।

एएनटीएफ द्वारा सिनेमाघरों में नशा मुक्ति संदेश प्रदर्शित किया जा रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल रूम द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में बताया गया की एनसीबी द्वारा 18 अभियोगों में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट एवं 9 अभियोगों में वित्तीय जांच की कार्यवाही की गयी। एएनटीएफ द्वारा 38 प्रकरण दर्ज हुये हैं। 3 मादक पदार्थों के कारखानों का ध्वस्तीकरण, 109 अभियुक्तों को गिरफ्तार, 6712.89 किग्रा (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य 39.21 करोड़ रुपये) मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है।

बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव समाज कल्याण हरि ओम, सचिव कृषि राजशेखर, सचिव गृह बीडी पॉलसन, डीआईजी एएनटीएफ अब्दुल हमीद, आईजी एलओ संजीव गुप्ता व वीसी के माध्यम से एडीजी सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...