back to top

कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में चीजों को सरल बनाए रखने पर ध्यान दें : रिकी पोंटिंग

मेलबर्न । अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को चीजों को सरल बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सही रणनीति अपनाने के लिए वह अपने खेल का अत्यधिक विश्लेषण या उसमें बदलाव नहीं करें।

ग्रीन को हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा एशेज श्रृंखला में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर एशेज पर कब्जा कर लिया है, लेकिन ग्रीन ने इन मैच में केवल 76 रन बनाए और दो विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, वह अपने खेल के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं और चीजों में काफी बदलाव करना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन अगर मुझे उसे कोई सलाह देनी हो तो वह यही होगी कि चीजों को जितना हो सके उतना सरल बनाए रखें। घरेलू क्रिकेट में अपने अच्छे प्रदर्शन के बारे में सोचें और घरेलू क्रिकेट के अपने अच्छे प्रदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में भी दोहराने की कोशिश करें।

ग्रीन अब तक 35 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 37 विकेट लिए हैं और लगभग 33 की औसत से 1,641 रन बनाए हैं। पोंटिंग का मानना ​​है कि 26 वर्षीय ग्रीन के योगदान का उनके करियर के इस चरण में आकलन करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर उनके प्रदर्शन का सही आकलन करना अभी काफी मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया में उनका औसत 30 से कम है। उनके करियर का औसत 30 से थोड़ा अधिक है। उन्होंने लगभग 30 टेस्ट मैचों में दो शतक बनाए हैं। उनकी पीठ की सर्जरी हुई है और उनकी गेंदबाजी की गति अब शायद वैसी नहीं है जैसी 12 महीने पहले थी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...