back to top

कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग, एक हफ्ते में 10 लाख एकड़ तक फैली

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग महज एक सप्ताह में लगभग दस लाख एकड़ तक फैल चुकी है और हजारों घरों को नष्ट कर चुकी है, जबकि दमकल कर्मी आग को रोकने के लिए लगातार जूझ रहे हैं।

हालांकि इस सप्ताहांत मौसम बदलने के कारण आग के बहुत तेजी से फैलने और अन्य हिस्सों में नई आग लगने की आशंका जतायी गई है, जिसने राज्य के दमकल कर्मियों को चिंता में डाल दिया है। इस आपात स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संघीय सहायता प्रदान करने के लिए एक बड़ी घोषणा की।

राज्य के गनर्वर गेविन न्यूजॉम ने एक बयान में कहा कि यह घोषणा इस संकट के समय में आग से प्रभावित काउंटी के लोगों के आवास और अन्य सामाजिक सेवाएं मुहैया कराने में मदद करेगी। बदलते मौसम के नई आग लगने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते राज्य और स्थानीय अधिकारियों ने जोखिम वाले क्षेत्रों में निवासियों से किसी भी क्षण भागने के लिए तैयार रहने की चेतावनी जारी की है।

राज्य के दमकल अधिकारियों ने बताया कि हल्की हवाओं, ठंडी और अधिक आर्द्र रात के मौसम से दमकल कर्मियों को मदद मिली, लेकिन गर्म, शुष्क मौसम, तेज हवा चलने और बिजली गिरने संबंधी पूर्वानुमान से उनके प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है। नेशनल वेदर सर्विस ने रविवार सुबह से लेकर सोमवार दोपहर तक खाड़ी क्षेत्र और सेंट्रल कोस्ट के पास और भयंकर आग लगने के खतरे की चेतावनी जारी की है।

सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में दो हिस्सों में लगी इस भीषण आग ने आकार के आधार पर हाल के राज्य के इतिहास में दूसरे और तीसरे सबसे बड़ी वनाग्नि के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। राज्य के अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त के बाद से, राज्य भर में 12,000 से अधिक बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिससे जंगलों में 500 से अधिक जगहों पर आग लग गई। इनमें से, लगभग दो दर्जन आग राज्य के काफी संसाधनों को नष्ट कर रही है।

सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में और उसके आसपास के जंगलों और ग्रामीण इलाकों को आग ने भारी तबाही मचायी है। आग अब तक।,120 वर्ग मील (2,900 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र को चपेट में ले चुका है। आग से कैलिफोर्निया के सबसे पुराने राज्य पार्क, बिग बेसिन रेडवुड्स बर्बाद हो चुका है। आग ने अब तक कुल पांच लोगों की जान ली है, लगभग 700 घरों और अन्य संरचनाओं को जला चुका है। आग की वजह से हजारों लोगों को अपने घरों से निकलने पर मजबूर होना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...