back to top

कैलिफोर्निया : आग का विकराल रूप

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के कैलिफोर्निया और नेवादा के बीच स्थित ताहो झील के दक्षिण में जंगल में लगी आग विकराल होती जा रही है तथा यह राजमार्ग तक पहुंच गई है जिसके कारण अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने का निर्देश दिया गया है और शनिवार को सिएरा नेवादा से होने वाले बाइक राइड कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। आगामी दिनों में आग के और विकराल होने की आशंका है। हम्बोल्ड्ट-टॉयबेब नेशनल फरेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि टैमेरेक जंगल में चार जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई जिसने देर रात भयंकर रूप ले लिया।

और शनिवार शाम तक यह करीब 32 वर्ग मील (82 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र में फैल गयी। आग के कैलिफोर्निया-नेवादा राज्य की सीमा के करीब एक छोटे शहर मार्कलीविले तक पहुंचने का खतरा है। अधिकारियों ने कहा कि आग से कम से कम तीन ढांचों को नुकसान पहुंचा है और यह एक राजमार्ग को पार करती हुई अल्पाइन काउंटी हवाईअड्डे की ओर बढ़ रही है। आग के चलते कई क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है और वाहन चालकों को क्षेत्र से हटने का निर्देश दिया गया है। मौसम विज्ञानियों ने कैलिफोर्निया और दक्षिणी ओरेगन में कम से कम सोमवार तक आग के गंभीर खतरे का अनुमान जताया है।

आग का दायरा अब करीब।,137 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक बढ़ गया है जो न्यूयॉर्क सिटी के क्षेत्रफल से करीब 100 वर्ग मील अधिक है।
दक्षिणी ओरेगन में दमकलकर्मियों को खतरनाक और अत्यंत गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बूटलेग में लगी आग में कम से कम 67 मकान और 117 अन्य मकानों को नुकसान पहुंचा है। आग के कारण 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है और करीब 5,000 मकानों पर खतरा मंडरा रहा है जिसमें कैलिफोर्निया की सीमा के उत्तर में एक ग्रामीण इलाके के मकान और छोटे ढांचे भी शामिल हैं।

 

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने रविवार को कैलिफोर्निया तट से उत्तरी मोंटाना तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है जिससे आकाशीय बिजली गिरने से आग के और भड़कने का अनुमान है। ओरेगन की गवर्नर केट ब्राउन ने आग पर काबू पाने में मदद की खातिर अधिक दमकलकर्मी और संसाधन जुटाने के लिए आपातकालीन अधिनियम लागू किया है।

 

 

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...