back to top

कुम्भ में कैबिनेट: योगी सरकार ने प्रयागराज को दिया गंगा एक्सप्रेसवे का तोहफा

प्रयागराज। इतिहास में पहली बार कुम्भ मेले में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोडऩे के लिए दुनिया के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे- गंगा एक्सप्रेसवे को मंगलवार को सैद्धांंतिक सहमति दी। मेला क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोडऩे के लिए मंत्रिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को सैद्धांंतिक सहमति दी है।

600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा

उन्होंने बताया, यह एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, र्फुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा। यह एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। यह लगभग 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा। मुख्यमंत्री ने बताया, इस एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 6,556 हेक्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी। फोर लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का छह लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। इस पर लगभग 36,000 करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में बुंदेलखंड के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को भी सैद्धांंतिक सहमति दी गई है।

एक्सप्रेसवे लगभग 296 किलोमीटर लंबा होगा

यह एक्सप्रेसवे लगभग 296 किलोमीटर लंबा होगा और जिस पर 8,864 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 3641 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता इसके लिए पड़ेगी। वहां भूमि अधिग्रहण की कार्वाई प्रारंभ हो चुकी है। मंत्रिमंडल की सहमति से आगे की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के प्रति माननीय प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में डिफेंस कोरिडोर की जो घोषणा की, उसका केंद्र बुंदेलखंड बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गोरखपुर लिंक लगभग 91 किलोमीटर का है। यह आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की सीमा से होकर गुजरेगा। 5,555 करोड़ रुपए की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के इस लिंक पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इस पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में भारद्वाज पार्क के सौंदर्ईकरण की तर्ज पर भारद्वाज ऋषि के आश्रम का भी सौंदर्ईकरण करने, प्रयागराज के पास स्थित श्रृंगवेरपुर तीर्थ स्थल को विकसित करने, निषादराज का पार्क विकसित करने और उनकी मूर्ति लगाने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति दी है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पूरी दुनिया में रामायण के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को आम जनों तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मिकी का प्रयागराज-चित्रकूट के बीच पहाड़ी नामक स्थान पर स्थित आश्रम पर एक भव्य प्रतिमा लगाने, रामायण पर एक शोध संस्थान खोलने और आश्रम का सौंदर्ईकरण करने के प्रस्ताव को भी सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के बेघर 3791 कुष्ठ रोगियों को आवास प्रदान किया जाएगा।

मंडी समितियों में किसानों का प्रतिनिधित्व

इससे अलावा, मंडी समितियों में किसानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए इन समितियों के जनतंत्रीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया है। इसके तहत, पंजीकृत किसान ही मंडी समिति के सभापति और उपसभापति के रूप में चुना जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी को राज्य जीएसटी से मुक्त करने का निर्णय किया गया है। राष्ट्रभक्ति पर आधारित यह फिल्म नौजवानों और देश के आम नागरिकों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना पैदा कर सकेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई, दिल्ली के एम्स के समकक्ष है। जो सुविधाएं एम्स के चिकित्सकों और गैर चिकित्सकों को मिलती हैं, वही सुविधाएं यहां भी मिलेंगी। मंत्रिमंडल ने इस पर अपनी सहमति दी है।

RELATED ARTICLES

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों मौतों की आशंका

काराकस समेत कई शहरों में इमारतें ढहीं, एयरपोर्ट को भी नुकसान काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों मौतों की आशंका

काराकस समेत कई शहरों में इमारतें ढहीं, एयरपोर्ट को भी नुकसान काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...