back to top

मप्र के शाजापुर में बस पलटी, महिला की मौत, 24 घायल

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर अभयपुर गांव के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों को लेकर जा रही एक निजी यात्री बस के रविवार को पलट जाने से 28 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने कहा कि यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब काम के सिलसिले में गुजरात के जामनगर गए मजदूर एक निजी बस से अपने मूल स्थानों पर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुनेरा पुलिस थाना क्षेत्र में तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण चालक के कथित तौर पर नियंत्रण खो जाने के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। मालवीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अकबरपुर की रहने वाली गायत्री बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 अन्य यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...