back to top

बहराइच में बाग से जली हुई लाश बरामद

बहराइच। बहराइच जिले के थाना कैसरगंज अंतर्गत अकबरपुर खुर्द गांव के एक बाग से रविवार सुबह एक व्यक्ति की जली हुई लाश बरामद हुई है। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को इलाकाई ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि बहराइच-लखनऊ मार्ग से 500 मीटर दूरी पर स्थित अकबरपुर खुर्द गांव में अहद अली नाम के एक व्यक्ति के बाग में पेड़ के पास एक व्यक्ति की जली हुई लाश पड़ी है।

पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति को मृत अवस्था में लाकर साक्ष्य मिटाने के इरादे से जला दिया गया है।

घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है। फारेंसिक विशेषज्ञों व सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। शव की शिनाख़्त के लिए आसपास के थानों में मृतक का फोटो व हुलिया इत्यादि भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैसरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...