back to top

बुमराह ने सलामी बल्लेबाजों को किया चलता, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 105/3 रन बनाये

कोलकाता। जसप्रीत बुमराह ने दो शानदार गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके अपनी महारत का परिचय दिया जबकि कुलदीप यादव ने कप्तान तेम्बा बावुमा का अहम विकेट चटकाया जिससे भारत ने पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन शुक्रवार को यहां लंच से पहले के सत्र में 27 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन कर दिया।


वियान मुल्डर जैसे अतिरिक्त हरफनमौला के साथ बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहले 50 मिनट में दबदबा बनाए रखा और 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए। इसके बाद बुमराह (सात ओवर में नौ रन देकर दो विकेट) ने लगातार दो ओवरों में पांच गेंदों पर दो विकेट लेकर सत्र का रुख पलट दिया। सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम को खाता खोलने में 23 गेंद लग गये। उन्होंने शानदार स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव के साथ शुरूआत की और फिर अक्षर पटेल के खिलाफ बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से शानदार लेट कट खेला। उन्होंने इस वामहस्त गेंदबाज के खिलाफ कलाई का इस्तेमाल करते हुए मिड-विकेट पर शानदार छक्का जड़ा।

दूसरी तरफ रियान रिकेलटन ने 22 गेंदों पर चार चौकों और 23 रन की आक्रामक पारी के साथ भारत की निराशा को और बढ़ा दिया।एक छोर से बुमराह की किफायती गेंदबाजी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की रनगति पांच से ऊपर पहुंचने के कारण कप्तान शुभमन गिल ने अपने शीर्ष गेंदबाज को एक छोर से लगाये रखा। बुमराह ने रिकेलटन को चकमा देकर आफ स्टंप उखाड़ कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उनका अगला ओवर और कमाल का रहा। उन्होंने शॉट गेंद ने तेजी से उछाल ली जिससे सामंजस्य बिठाने का मारक्रम को समय नहीं मिला और गेंद उनके दस्तानों से टकरा कर चोट से उबर कर टीम में वापसी कर रहे विकेटकीपर पंत के दस्तानों में चली गयी। बुमराह ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को भी परेशान किया लेकिन उनका शिकार कुलदीप यादव ने किया।


कुलदीप की स्पिन लेते गेंद ने उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा लिया और लेग स्लिप में ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपक कर बावुमा की तीन रन की पारी का अंत किया। पिच से असामान्य उछाल को देखते हुए भारत ने लंच से पहले चारों स्पिनरों का इस्तेमाल किया जिसमें आखिरी ओवर वाशिंगटन सुंदर ने फेंका। लंच के समय मुल्डर (43 गेंदों पर 22 रन) और लय में चल रहे टोनी डि जोर्जी (38 गेंदों पर 15 रन) क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले भारतीय टीम ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले गये टेस्ट के बाद पहली बार पहली बार चार स्पिनरों को मैदान में उतारा, जिसमें टीम में साई सुदर्शन को मौका नहीं मिला। सुदर्शन को हालांकि टीम के फिजियो के साथ अभ्यास करते देखे गया था। इसके उलट दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ दो स्पिनरों को एकादश में शामिल किया जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मैन आॅफ सीरीज रहे। टीम को कैगिसो रबाडा के चोटिल होने से झटका लगा और उनकी जगह तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश को मौका मिला।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...