back to top

चुनावी रंजिश में चली गोलियां, ग्राम प्रधान के भाई की मौत, पांच हिरासत में

श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के जयचन्दपुर कटघरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी में पांच व्यक्ति घायल हो गये जिनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोली लगने से घायल ग्राम प्रधान के भाई संजय तिवारी (30) की अस्पताल में मृत्यु हो गयी।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को बताया जयचन्दपुर कटघरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने छ: बजे दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई और फिर एक गुट ने गोलीबारी की। इस घटना में संजय तिवारी, सुखदेव तिवारी, विमला देवी, राजन और अभिषेक तिवारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान संजय तिवारी की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि शेष चार घायलों का इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी रहा है। एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि जयचन्दपुर कटघरा गांव में शिव कुमार शुक्ल ग्राम प्रधान थे। पंचायत चुनावों में उनके नजदीकी रिश्तेदार अरविंद तिवारी उन्हें हराया और प्रधान बने जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच उच्च न्यायालय में एक मुकदमा भी चल रहा है।

यह खबर भी पढ़े— पालतू कुत्तों के झगड़े में भिड़ गए पड़ोसी, चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों की मौत   

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ट्रंप ने कहा- अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता, इन 14 शर्तों पर बनी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस...

लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, अभिनेत्री गुल पनाग सहित 182 यात्रियों ने किया सफर

फ्लाइट से आए किसानों का प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचा। लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ से आज लखनऊ और...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...