back to top

बुलंदशहर : पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख इनामी बदमाश ढेर, दर्ज थे 50 आपराधिक केस

बुलंदशह/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में डेढ़ लाख का एक इनामी बदमाश मारा गया। बदमाश द्वारा चलायी गोली लगने से दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बदमाश की पहचान बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के सेरिया उर्फ सिहाली नगर निवासी राजेश के रूप में हुई है। उस पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बयान के अनुसार, एक सूचना मिलने पर पुलिस का एक दल मामन चुंगी चौराहे पर पहुंचा तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद पुलिस दल ने बदमाशों का पीछा किया जिस पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलायीं।

बयान के अनुसार, बदमाशों की गोलीबारी में अहार के थाना प्रभारी यंगबहादुर व मुख्य आरक्षी आरिफ गोली लगने से घायल हो गये तथा एक-एक गोली अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी और स्वाट (विशेष हथियार और रणनीति) दस्ते के प्रभारी राहुल चौधरी को लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण उन्हें चोट नहीं आयी।

इसमें कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलायी एक गोली एक बदमाश को लगी तथा एक अन्य बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि राजेश पर करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...