back to top

प्रदेश के समग्र विकास और युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ाने वाला है बजट : योगी आदित्यनाथ

• योगी सरकार ने वर्ष 2020-2021 के लिए 5,12,860.72 करोड़ रुपए का बजट किया प्रस्तुत

• उत्तर प्रदेश की शिक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है बजट में व्यवस्था

• आज दुनिया का हर निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है

• पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए भी बजट में किया गया प्रावधान

• यूपी की इकॉनोमी को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने में इस बजट की होगी बड़ी भूमिका

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए 5,12,860.72 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

इस बजट में हर किसी का ख्याल रखा गया है। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बजट 2020-2021 युवाओं के विकास पर आधारित है। युवाओं के लिए पहले से कई योजनाएं चल रही है।

हर शिक्षित बेरोजगार के लिए सरकार ने योजना शुरु की है। हर जनपद में रोजगार बढ़ाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास को आगे बढ़ा सकें, इसके लिए पूरा ध्यान दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा पहला बजट किसान पर आधारित था, दूसरा औद्योगिक विकास पर और तीसरा बजट महिला सशक्तिकरण के लिए था। आज का चौथा बजट युवाओं के विकास पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा मजबूत हो, इसके लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिक्षा के लिए भी अटल विश्वविद्यालय लखनऊ में बनाने का प्रावधान इस बजट में है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की इकॉनोमी को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में यूपी की इकॉनोमी एक ट्रिलियन डॉलर बन सके, इस लक्ष्य को प्राप्त करने में इसमें इस बजट की बड़ी भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगले वर्ष तक हम प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरकारी या पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ा सकेंगे। इस दिशा में भी सरकार ने तेजी के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि 1947 से 2016 तक सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में थे। लेकिन 3 साल में हम 28 मेडिकल कॉलेज पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर महिला सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से महिलाओं को 15 हजार का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज दुनिया का हर निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है। डिफेंस एक्सपो-2020 में उत्तर प्रदेश को 50,000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह उत्तर प्रदेश की क्षमता है और इस क्षमता के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास भी इसी महीने में होने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए धनराशि का आवंटन कर दिया गया है और इस वर्ष के अंत तक मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को शिक्षा का केंद्र बिंदु बनाने के लिए उच्च शिक्षा पर फोकस किया गया है। राज्य सरकार सहारनपुर, आजमगढ़ और अलीगढ़ में नए विश्वविद्यालय स्थापित करने के साथ ही, लखनऊ में अटल मेडिकल विश्वविद्यालय को इस बजट का हिस्सा बनाया है। इसके साथ ही सरकार ने एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और आयुष विश्वविद्यालय को भी इस बजट में शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने पैरों पर खड़ा होने की इच्छा रखने वाले हर शिक्षित बेरोजगार नौजवान के लिए हमने अप्रेंटिसशिप की योजना प्रारम्भ की है। हर युवा किसी उद्यम से जुड़ेगा और अप्रेंटिसशिप पूरी होने की अवधि तक सरकार द्वारा उसे 2500 रुपए प्रतिमाह का सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसानों को ध्यान में रखते हुए बटाईदार के लिए भी बजट में बीमा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किसानों को आधुनिकता से जोड़ने की व्यवस्था भी हमने बजट में की है। प्रदेश के अंदर पेयजल की समस्या बड़ी थी। बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्रों में पानी की समस्या को खत्म करने का प्रावधान बजट में किया गया है। निराश्रित गौवंश के भरण पोषण व गौ आश्रय स्थल बनाए जाने के सम्बंध में भी बजट में प्रावधान किया गया है। पर्यटन विकास के साथ रोजगार पर भी बजट में फोकस किया गया है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का एक ऐतिहासिक बजट है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...