back to top

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बनाया अपना उत्तराधिकारी, इन राज्यों में संभालेंगे कमान

लखनऊ। बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती (67) ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद (27) को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। यानी मायावती के बाद पार्टी की कमान आकाश के हाथों में होगी। अभी यूपी और उत्तराखंड में पार्टी की जिम्मेदारी मायावती संभालेगी, जबकि बाकी 26 राज्यों को आकाश देखेंगे। पार्टी की विरासत और राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने भतीजे को आगे किया है।

आकाश अभी तक बैकग्राउंड में रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे थे। हाल ही में सम्पन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने राज्य में पद यात्रा भी की थी।

बता दें कि आकाश आनंद, बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार पुत्र हैं। कहा जा रहा है कि बीते कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में लगातार हार के बाद मायावती नई पीढ़ी को नेतृत्व देने पर विचार कर रही थीं। आकाश को कई चुनावी राज्यों में प्रभारी भी बनाया गया था। आकाश की स्कूली शिक्षा गुरुग्राम से हुई है। उन्होंने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। वह 2017 से राजनीति में सक्रिय हैं। आकाश आनंद अभी बसपा में नेशनल को-ऑर्डिनेटर के पद पर हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...