back to top

बसपा ने राज्यपाल से की सीएए हिंसा में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सांसद सतीश मिश्रा की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई और मारे गए लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञपन भी सौंपा। मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की है। हिंसा के दौरान पुलिस ने तमाम निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने उन लोगों रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा, हम पहले ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बोल चुके हैं। हमने तमाम मुद्दों पर लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक और विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक विरोध प्रदर्शन किया है।

सीएए का भी विरोध में हमने लोकसभा और राज्यसभा में किया। मिश्रा ने कहा कि सीएए के नाम पर निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, निर्दोष लोगों की रिहाई को लेकर राज्यपाल से मुलाकात हुई है। जिन लोगों ने हिंसा की है, उन्हें सजा जरूर मिले लेकिन कोई भी निर्दोष परेशान न हो तथा जो लोग हिंसा में मारे गए है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा जारी इस ज्ञपन में कहा गया है, संशोधित नागरिकता कानून का पूरे देश में हर जगह काफी तीव्र विरोध हुआ और इस मामले में हमारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी भी पूरी तरह से जनभावना के साथ खड़ी है।

ज्ञपन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में इस दौरान हुई व्यापक हिंसा आगजनी व फायरिंग आदि की घटनाओं के लिए पुलिस और राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दोषी ठहराया और उसकी आड़ में बदले की कार्रवाई की। बीएसपी की मांग है कि जो निर्दोष लोग पुलिस बर्बरता का शिकार हुए यानी मारे गए है, उनके परिवार को समुचित सरकारी सहायता दी जाए तथा निर्दोष लोगों को यथाशीघ्र जेल से रिहा करके उन पर लगाए गए गलत मुकदमों को वापस लिया जाए।

मायावती ने रविवार को ट्वीट किया था, उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद तथा अन्य कुछ जिलों में निर्दोषों को जेल भेज दिया है। इसे मीडिया ने भी उजागर किया है। यह अति-शर्मनाक और निन्दनीय है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, उत्तर प्रदेश सरकार इन्हें तुरन्त छोड़े और इसके लिए सरकार को अपनी गलती की माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस हिंसा में जिन निर्दोषों की मौत हुई है, राज्य सरकार को उन परिवारों की न्यायोचित आर्थिक मदद भी जरूर देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...