back to top

बीएसएनएल व एमटीएनएल महत्वपूर्ण संपत्ति, दोनों को लाभ में लाएंगे: प्रसाद

नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि बीएसएनएल(BSNL) और एमटीएनएल(MTNL) इस सरकार के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति हैं और इन दोनों को लाभ में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

दरअसल, प्रसाद ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान सदाशिव लोखंडे, राजीव रंजन सिंह, असदुद्दीन ओवैसी और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की। प्रसाद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए एक पीएसयू का होना जरूरी है। सरकार की सोच साफ है कि बीएसएनएल और एमटीएनएल महत्वपूर्ण संपत्ति हैं और इनको बरकरार रखा जाएगा तथा उन्हें मुनाफे में लाया जाएगा।

उनका कहना ये भी है कि BSNL में लागत का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर होता है। ऐसे में हमने बहुत आकर्षक वीआरएस योजना शुरू की। 92000 हजार से अधिक कर्मचारियों ने वीआरएस लिया है। राजीव रंजन सिंह के बीएसएनएल और एमटीएनएल के नेटवर्क सही से काम नहीं करने से जुड़े सवाल पर प्रसाद ने कहा कि हमने कमियों को अस्वीकार नहीं किया है तथा उन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं आने पर प्रभावित इलाकों में BSNL ही मुफ्त सेवा मुहैया कराती है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मोबाइल टावर का स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं होता है। फिर भी तय मानकों के आधार पर टावर लगाने का काम होता है। मानकों का उल्लंघन करने पर संबंधित कंपनियों पर 20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है तथा करीब 13 करोड़ रुपए की वसूली की गई है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...