back to top

ब्राजील के राष्ट्रपति ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लिए मोदी को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए ब्राजील को कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस दवा को कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ संभावित उपचार के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्र के नाम संदेश में बुधवार को बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील को शनिवार को भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए जरूरी अवयव प्राप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास और अच्छे समाचार हैं। भारत के प्रधानमंत्री से मेरी सीधी बातचीत के मद्देनजर, हमें शनिवार तक हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए कच्चा माल प्राप्त हो जाएगा ताकि हम कोविड-19 के साथ साथ लुपस, मलेरिया, गठिया के मरीजों का उपचार कर सकें।

ब्राजील के नेता ने कहा, मैं ब्राजील के लोगों की समय पर की गई इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं । उनके भाषण के मूल पाठ के अंश लैटिन अमेरिकी देश के एक राजनयिक द्वारा उपलब्ध कराए गए । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अमेरिका को इस दवा के निर्यात की अनुमति देने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि भारत ने 25 मार्च को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी जिसके बारे में कुछ वर्गाे से यह बात आई थी कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इस दवा का उपयोग किया जा सकता है। भारत इस दवा का बड़ा निर्यातक है। मंगलवार को इसके निर्यात पर रोक को आंशिक रूप से हटा लिया गया था।

इससे पहले, मोदी और बोल्सोनारों के बीच 4 अप्रैल को टेलीफोन पर बातचीत हुई थी जिसमें ब्राजील के नेता ने मोदी से आग्रह किया था कि वे दवा और इसके कच्चे माल के निर्यात की अनुमति दें। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी को अलग से लिखे एक पत्र में बोल्सोनारो ने इस बात का उल्लेख किया था कि ब्राजील की दो प्रयोगशाला ईएमएस और एस्पेन पिछले कई वर्षाे से भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए कच्चे माल का आयात करती हैं और ब्राजील में दवा की आंतरिक आपूर्ति इन दो कंपनियों के उत्पादन पर निर्भर है।

बोल्सोनारो ने मोदी से आग्रह किया था कि इस दवा पर प्रतिबंध से पहले दिए गए आर्डर के तहत ब्राजील को इसके कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ब्राजील के राष्ट्रपति ने अपने पत्र में रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आपूर्ति उसी प्रकार की है जैसे लक्ष्मण के जीवन को बचाने के लिए भगवान हनुमान हिमालय से औषधि लाए थे। उल्लेखनीय है कि ब्राजील लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश है और वहां कोरोना वायरस के संक्रमण के 14 हजार मामले सामने आए हैं और इसके कारण 660 लोगों की मौत हो चुकी है।

बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील को उम्मीद है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन से उनके देश में वायरस से संक्रमित लोगों के उपचार में मदद मिलेगी। उन्होंने अपने पत्र में कहा, कई अन्य देशों की तरह ही ब्राजील को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग से काफी उम्मीदें हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...