back to top

मिड सेमेस्टर परीक्षा कराने को लेकर मंथन

– लविवि कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन की बैठक

– बैठक के दौरान दो कमेटियों का हुआ गठन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न संकाय अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, विभिन्न संस्थानों के निदेशक, विभिन्न कोर्स के समन्वयक, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक सम्मिलित थे।

यह बैठक लगभग तीन घंटे चली। बैठक शुरू होने पर कुलपति ने समस्त सदस्यों को अवगत कराया कि कोविड कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन से पूर्व 18 मार्च को लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग ने एक सेनेटाइजर का निर्माण किया था। इसके बाद लॉकडाउन के बाद एक अप्रैल को नवसृजित वेबसाइट का लॉचिंग लखनऊ विश्वविद्यालय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया।

इसके बाद दो अप्रैल को आयुर्वेद संकाय द्वारा स्वास्थ्यवर्धक जोशांदा (काड़ा) निर्मित किया गया। इसी समय मनोविज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाइन छात्रों की समस्याओं से संबंधित काउंसलिंग शुरू की गयी। छह अप्रैल से लगातार समाज के विभिन्न निर्बल वर्ग के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के निवेदिता छात्रावास में कम्युनिटी किचन की शुरूआत किया गया, जहां से प्रतिदिन 1000 भोजन पैकेट का वितरण जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता है। छात्र-छात्राओं को लखनऊ विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर स्टडी मैटेरियल और ई-कंटेंट उपलब्ध कराया गया। कुछ शिक्षकों ने ऑनलाइन ओपीडी भी चलाई। कुछ शिक्षकों ने सुविधानुसार ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी किया।

इन सब तथ्यों से अवगत कराने के बाद कुलपति ने विभागाध्यक्षों से स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के पाठ्यक्रमों के पूर्ण होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसके बारे में उन्हें बताया गया कि स्नातक स्तर पर लगभग 60% और परास्नातक स्तर पर लगभग 70% पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर लिया गया है। प्रैक्टिकल के विषय में बताया गया कि लगभग 50-60% पाठ्क्रम पूर्ण है। सभी विभागाध्यक्षों से कुलपति ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों के पूर्ण होने के विषय में जानकारी प्राप्त की।

उसके बाद कुलपति ने विधि, कला और विज्ञान संकायों के अधिष्ठाताओं की एक कमेटी का गठन किया, जो मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को कैसे सम्पन्न करवाया जाए, उस पर अपना निर्णय देंगे। एक अन्य कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रो. अरविंद मोहन, प्रो. सीपी सिंह, प्रो. अनिल मिश्रा, डॉ. किरण लता डंगवाल और परीक्षा नियंत्रक एके मिश्र सम्मिलित है। यह लोग एक सप्ताह के अंदर प्रश्न पत्रों का निर्माण ऑनलाइन अथवा ऑफ लाइन कैसे किया जाए? इसके बारे में अपने निर्णय से अवगत कराएंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...