back to top

बॉक्सिंग-डे टेस्ट : भारत की अच्छी शुरुआत, 5वीं बार आस्ट्रेलिया पहले ही दिन आलआउट

मेलबर्न। मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहला दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। साथ ही आस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। इस लिहाज से टीम ने 159 रन की बढ़त बना ली है। फिलहाल, शुभमन गिल (28 रन) और चेतेश्वर पुजारा (7 रन) नाबाद हैं। यह क्रिकेट इतिहास में 5वीं बार है, जब आस्ट्रेलिया टीम बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन आलआउट हुई है। इससे पहले टीम 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन 98 रन ही बना सकी थी।

पहले टेस्ट की हार को भुलाते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे की कुशल कप्तानी, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया। एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा जो खाता खोले बिना मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने हालांकि आस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण का बखूबी सामना करते हुए 28 रन बना लिये हैं।

उनके साथ चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहले दिन का खेल भारतीय गेंदबाजी ईकाई के नाम रहा लेकिन कार्यवाहक कप्तान रहाणे को भी अपने संसाधनों का चतुराई से उपयोग करने के लिये श्रेय मिलना चाहिये। आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 72 . 3 ओवर में आउट हो गई। बुमराह ने 16 ओवर में 56 रन देकर चार और अश्विन ने 24 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे मोहम्मद सिराज ने 15 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट चटकाये।

उन्होंने चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरते हुए मार्नस लाबुशेन (48) और कैमरन ग्रीन (12) को पवेलियन भेजा। इस श्रृंखला में जबर्दस्त फॉर्म में दिख रहे अश्विन ने आस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को खाता खोले बिना ही रवाना कर दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का आस्ट्रेलिया का फैसला गलत साबित होता दिखा और भारतीय गेंदबाजों ने उसका पूरा फायदा उठाया। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारतीय टीम काफी चुस्त नजर आई।

कुछ बेहतरीन कैच लपके गए और खिलाड़ियों में जोश की कमी नहीं थी। रहाणे ने पहले ही घंटे में अश्विन को गेंद सौंपकर अच्छा फैसला लिया जिन्होंने जो बर्न्स (0) को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया। अपनी रफ्तार और विविधता के साथ अश्विन को विकेट से टर्न और उछाल भी मिला। उन्होंने मैथ्यू वेड को ऊंचा शॉट खेलने पर मजबूर किया और रविंद्र जडेजा ने पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका। वहीं स्मिथ लेग गली में पुजारा को कैच देकर लौटे।

रहाणे ने सिराज को लंच से पहले एक भी ओवर नहीं दिया क्योकि उन्हें पता है कि सिराज पुरानी गेंद से कमाल करते हैं। लंच के बाद बुमराह ने ट्रेविस हेड को आउट करके उनके और लाबुशेन के बीच चौथे विकेट की 86 रन की साझेदारी को तोड़ा। सिराज ने लाबुशेन को पवेलियन भेजा जिन्होंने आस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक 48 रन बनाये। गिल ने जमीन की ओर जाती गेंद को समय रहते लपक लिया। इसके बाद सिराज ने ग्रीन को पगबाधा आउट किया।

वहीं कप्तान टिम पेन (13) एडीलेड की पारी को दोहरा नहीं सके और अश्विन ने उन्हें बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर हनुमा विहारी के हाथों लपकवाया। खेल के आखिरी घंटे में गिल ने बेहतरीन संयम का प्रदर्शन करके दिखा दिया कि उन्हें भविष्य का सितारा क्यो कहा जाता है। उन्होंने सकारात्मक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पैट कमिंस, नाथन लियोन और मिशेल स्टार्क को हावी नहीं होने दिया। पहले टेस्ट में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट हुई भारतीय टीम आठ विकेट से हारने के बाद चार मैचों की श्रृंखला में 0 .। से पीछे है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...