back to top

आईएएस के छात्र को पीटने वाले दोनों सिपाही सस्पेंड

एसीपी काकोरी को सौंपी गयी जांच

लखनऊ। मानक नगर के बारा बिरवा चौराहे पर बेवजह छात्र को पीटने वाले दोनों सिपाहियों को डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने सस्पेंड कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों और पीड़ित के बयान दर्ज कराये गये है। पूरे मामले की जांच एसीपी काकोरी को सौंपी गयी है।

पीड़ित छात्र विनीत सिंह ने बताया कि वह मानक नगर थाना क्षेत्र के बाराबिरवा चौराहे पर मौजूद था। इस दौरान देखा कि दो सिपाही ओला चालक को पीट रहे है। जब उसने बीच.बचाव की कोशिश की तो उल्टे पुलिस कर्मी ही उसे पीटने लगे। पहले उसे चौराहे पर पीटाए फिर ई.रिक्शे पर लादकर रेल पटरियों के किनारे ले जाकर उसके पीटा गया। इस दौरान वह मदद की गुहार लगाता रहा। उसने अपने को आइएएस का छात्र भी बताया।

इसके बावजूद पुलिस कर्मी बर्बरता करते रहे। उसे तस्कर बताकर गांजा और स्मैक की पुड़िया की बरामदगी दिखाकर जेल भेजने की बात कह थाने ले गए। इस बीच उसने मौका पाकर विनीत मध्य प्रदेश में प्रशिक्षु आइपीएस मित्र से बात कर पूरी घटना बताई। जिस पर उसके मित्र ने तुरंत एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह को फोन कर जानकारी दी। जिसकी जानकारी मिलते ही एसीपी ने तत्काल पुलिस कर्मियों को फटकार लगायी। जिस पर तत्काल विनीत को पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया।

उधर इसकी जानकारी लगते ही प्रभारी निरीक्षक ने विनीत को धमकाते हुये कहा कि कहीं भी शिकायत मत करना। ऐसा करोगे तो सिपाही भी तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पढ़ाई कर रहे होए पढाई करो। मुकदमा दर्ज होगा तो थाना. कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पढ़ाई बाधित होगी। जिसके बाद विनीत ने एसीपी काकोरी से मुलाकात कर पूरी जानकरी दी। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैैली हो हड़कम्प मच गया। इस संबध में डीसीपी राहुल राज ने बताया कि मानक नगर के बारा बिरवा चौराहे के पास ओला चालक की वजह से जाम लगा रहा था। जिस पर थाने की पालीगान पर तैनात हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनमोल मिश्रा मौके पर गये थे। जो ओला चालक को पीट रहे थे। इस दौरान राहगीर विनीत ने उसे बचाने की कोशिश की तो सिपाहियों ने उसे पीट दिया। जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हुयी है। दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एसीपी काकोरी को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...