back to top

देशभर में कॉमन सर्विस सेंटरों पर शुरू होगी टिकटों की बुकिंग : पीयूष गोयल

नई दिल्ली।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर के करीब 1.7 लाख कॉमन सर्विस सेंटरों पर ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से बहाल हो जाएगी जिससे ऐसे दूरस्थ स्थानों पर भी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है। कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर सरकार की ई-सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं। ये सेंटर उन स्थानों पर होते हैं जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि अगले दो से तीन दिनों में कुछ स्टेशनों में काउंटरों पर भी बुकिंग शुरू होगी।

गोयल ने कहा, हमें भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाना है। हम उन स्टेशनों की पहचान करने का प्रोटोकॉल बना रहे हैं जहां काउंटरों को खोला जा सकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि काउंटरों पर टिकट बुक कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित न हों इसलिए हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और इसके लिए प्रोटोकॉल बना रहे हैं। गोयल ने अपनी पार्टी के सहयोगी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ बातचीत के दौरान कहा, हम और ट्रेनों को चलाने की जल्द ही घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक मई से श्रमिक विशेष ट्रेनें शुरू करने वाले रेलवे ने तब से ऐसी 2,050 ट्रेनें चलाईं जिनमें करीब 30 लाख प्रवासियों, छात्रों और अन्य फंसे लोगों को ले जाया गया। रेल मंत्री ने श्रमिक विशेष ट्रेनों को चलाने में रेलवे का सहयोग करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी प्रशंसा की तथा सहयोग न करने के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि अभी तक रेलवे पश्चिम बंगाल में केवल 27 ट्रेनें ही चला सका है और आठ-नौ मई तक केवल दो ट्रेनें वहां पहुंच पाई। झारखंड में केवल 96 ट्रेनें चलाई गई जबकि राजस्थान में अभी तक 35 ट्रेनें गई हैं। रेल मंत्री ने कहा, हमने ट्रेन चलाने के लिए अनुमति मांगी और यहां तक कि गृह मंत्री ने एक पत्र भी लिखा फिर भी पश्चिम बंगाल से आठ ट्रेनों की सूची मिली। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी राज्य लोगों को अपने घरों तक आने की अनुमति दें और उन्हें ट्रेनों से लाने में हमारी मदद करें।

कोरोना वायरस के मरीजों के लिए रेलवे की पृथक बोगियां बनाने की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें यह सुझाव देने के लिए फोन किया था कि क्या इन बोगियों को कोरोना वायरस मरीजों के लिए परिवर्तित किया जा सकता है। रेलवे ने अभी तक करीब 5,000 बोगियों को कोविड-देखभाल केंद्र में परिवर्तित किया है जिन्हें 225 स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा।

गोयल ने यह भी कहा कि एक जून से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग खोलने के ढाई घंटे के भीतर ही चार लाख यात्रियों ने टिकटें बुक करा लीं। लोगों ने काम पर लौटने के लिए वापसी की बुकिंग भी करा ली है। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हैं लेकिन भारत में यह संख्या एक लाख है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि 20 लाख करोड़ के पैकेज से देश और मजबूत होगा और एमएसएमई तथा अन्य कारोबार वृद्घि कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत आह्वान से यह सुनिश्चित होगा कि भारत में बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाए जाएं, भारत की आवश्यकताएं पूरी की जाएं और अतिरिक्त उत्पादन का निर्यात किया जाए। इससे भारत एक वैश्विक शक्ति बनेगा। गोयल ने बताया कि 12 क्षेत्रों का चयन किया गया है जिसमें न केवल भारत आत्म निर्भर बनेगा बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भी अग्रणी बनेगा। इन क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण, ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद, लोहा, एल्युमीनियम और तांबा, फर्नीचर, मास्क, सैनिटाइजर, वेंटीलेटर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...