back to top

पेटीएम पर बुक करें गैस सिलिंडर

मिलेगा 900 रुपये तक का कैशबैक

नई दिल्ली। कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। ऐसे में लोग डिस्काउंट और कैशबैक की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स भी पेश कर रही हैं। बात अगर गैस सिलिंडर की करें, तो दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 834.5 रुपये है। लेकिन हम आपको एक ऐसे शानदार ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आपको तीन एलपीजी सिलिंडर पर 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने ट्वीट कर पेटीएम ऑफर की जानकारी साझा की है। पेट्रोलियम कंपनी ने बताया कि पेटीएम से गैस सिलिंडर की बुकिंग करने पर ग्राहकों को 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि 900 रुपये तक का कैशबैक पेटीएम से पहली बार एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करवाने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा।

इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ

  • पेटीएम एप के होम पेज पर शो मोर विकल्प पर टैप करें।
  • इसके बाद बांईं ओर बने कॉलम में रिचार्ज एंड पे बिल्स को का चयन करें।
  • अब बुक अ सिलिंडर के आइकन पर टैप करें।
  • अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करें। यहां आपको तीन विकल्प भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस का विकल्प दिखेगा।
  • इसका चयन करने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक करें और फिर पेमेंट करें। अब आपके दिए गए पते पर गैस सिलिंडर डिलीवर हो जाएगा।
  • मौजूदा समय में इतनी है कीमत
  • मौजूदा समय में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 834.50 रुपये का है। कोलकाता में इसका दाम 861 रुपये का है, मुंबई में यह 834 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 850 रुपये है।

 

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...