back to top

श्रीदेवी के बर्थडे पर बोनी, जान्हवी ने किया याद

मुंबई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के निर्माता पति बोनी कपूर ने बृहस्पतिवार को श्रीदेवी के 57वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए कहा कि यदि वह जीवित होती तो फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल में अपनी बेटी जान्हवी की अदाकारी देखकर उस पर गर्व करती।

श्रीदेवी के साथ बिताये खूबसूरत पलों की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बाद से हर क्षण वो उन्हें याद करते हैं।

बॉलीवुड और तमिल सिनेमा में एक साथ सफलता के झंडे गाड़ने वाली भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की फरवरी 2018 को दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी।

बोनी ने ट्विटर पर लिखा,जान हमें छोड़ कर गए 900 दिनों के हर पल मैंने तुम्हें याद किया है लेकिन आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है।

आज तुम होती तो गुंजन में जानू (जान्हवी) के काम को देखकर कितनी खुश होती। काश तुम यहां हमारे साथ होती, हमारी खुशियां तुम्हारे बिना अधूरी हैं। जन्मदिन मुबारक हो श्रीदेवी।

जान्हवी ने भी श्रीदेवी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर बड़ी सादगी से लिखा, आई लव यू मम्मा।

https://www.instagram.com/p/CD0dSmggIzV/?igshid=12502ghsbchyb

फिल्म गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल बुधवार को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुयी। यह फिल्म भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है जो 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

 

RELATED ARTICLES

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...