back to top

बॉलीवुड के फेवरेट कपल सिद्धार्थ-कियारा बने पेरेंट्स, बेटी के जन्म पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

बॉलीवुड के फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब पेरेंट्स बन गए हैं। 15 जुलाई 2025 को दोनों ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी पहली संतान एक बेटी का स्वागत किया। कियारा और उनकी नन्ही परी दोनों स्वस्थ हैं।

कपल ने आज इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा पिंक थीम वाला अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस संग साझा किया। पोस्ट में लिखा था, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है… हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है।” पोस्ट में बलून और बच्ची के प्रतीकों के साथ एक खूबसूरत डिज़ाइन था, जो देखते ही वायरल हो गया।

गौरतलब है कि फरवरी 2025 में सिद्धार्थ और कियारा ने एक क्यूट पोस्ट के ज़रिए बताया था कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं। पोस्ट में दोनों ने बेबी सॉक्स पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आने वाला है।

बता दें कि दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। पहली मुलाकात 2018 में एक फिल्म पार्टी में हुई थी, लेकिन 2021 की फिल्म शेरशाह के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद उन्होंने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक ड्रीम वेडिंग की थी।

फैंस अब इस नए चैप्टर के लिए कपल को बधाइयों से नवाज रहे हैं और सोशल मीडिया पर “Welcome Baby Malhotra” ट्रेंड कर रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...