back to top

जरूरतमंदों की मदद को आगे आए बॉलीवुड सितारे

मुंबई। लॉकडाउन से प्रवासी कामगारों, दिहाड़ी कामगारों और फिल्म उद्योग में छोटे-छोटे कामों से जुड़े लोगों की मुसीबतों से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में शाहरुख खान, सलमान खान,चिरंजीवी और प्रभास जैसे दिग्गज कलाकार इन लोगों की मदद के लिए एक से बढ़ कर एक प्रयास कर रहे हैं और लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिनेता, फिल्मकार परेशान हाल लोगों को न सिर्फ पैसे, भोजन और चिकित्सा सहायता मुहैया करा रहे हैं बल्कि अपनी संपत्तियों को पृथक-केन्द्रों के तौर पर इस्तेमाल करने की पेशकश भी कर रहे हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ऑल इंडिया फिल्म इम्प्लॉयज कन्फेडरेशन (एआईएफईसी) से जुडे स्पॉट ब्वॉय,मेकअप कलाकारों सहित 1,00,000 दैनिक कामगारों के परिवारों को एक महीने का राशन देने का प्रण किया है। उनके इस अभियान में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वैलर्स उनका साथ दे रहे हैं।

सलमान खान का नाम उन कुछ चंद लोगों में शामिल है जो फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की दिक्कतों को समझते हुए उनकी मदद के लिए शुरुआत में ही सामने आए थे। उन्होंने अपने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के जरिए एफडब्ल्यूआईसीई के 25 हजार कर्मचारियों की सीधी मदद का इरादा किया था।

शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान तथा बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अनेक उपायों की घोषणा की। उनके राहत पैकेज में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मुंबई में 5,500 परिवारों के लिए रोजाना भोजन, प्रतिदिन 10,000 लोगों के लिए भोजन किट और 2,500 दैनिक कामगारों को जरूरत का सामान मुहैया करना शामिल है।

इनके अलावा चिरंजीवी, प्रभास, रितिक रोशन, विद्या बालन, फरहान अख्तर, सोनू सूद,सोनाक्षी, अक्षय कुमार आदि नामों की लंबी फहरिस्त है जिन्होंने आगे बढ़ कर जरूरतमंदों की मदद की है अथवा उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...