back to top

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस शनिवार को 38 साल की हो गईं, इस मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। फिल्म ‘ऐतराज’ में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं करीना कपूर ने ‘कॉफी विद करण’ के सेट की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की बधाई प्रियंका। तुम इसी तरह दुनिया को प्रेरित करती रहो। दुनियाभर से तुम्हें हग। अनुष्का शर्मा ने लिखा, जन्मदिन की बधाई प्रियंका, तुम मजबूत हो, फाइटर हो और कई के लिए प्रेरणास्रोत हो। साथ ही अनुष्का ने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों अभिनेत्रियों ने काम किया था। अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट किया जिसमें वह प्रियंका को गले लगाए नजर आ रही हैं।

सोनम ने ट्वीट किया,जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका। उम्मीद करती हूं कि आपका आज का दिन शानदार होगा और मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने के लिए बेसब्र हूं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने प्रियंका को ‘रॉकस्टार’ कहा। प्रियंका उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है जिन्होंने अभिनेत्रियों के महज शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किये जाने की परंपरागत सोच को न सिर्फ बदला बल्कि बॉलीवुड को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलाई।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...