back to top

कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारत में निवेश करेगा बोइंग

लखनऊ। अमेरिकी कंपनी बोइंग ने सशस्त्र सेनाओं के लिए उन्नत रक्षा क्षमताओं, भारत की एयरोस्पेस इकोसिस्टम के विकास में साझेदारी तथा कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए देश में निवेश करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने कहा, भारत को लेकर हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा यह सुनिश्चित करना है कि हमारे रक्षा ग्राहकों के पास सबसे उन्नत प्लेटफॉर्म और क्षमताएं हों और जिसे ऐसे सर्विस मॉडल से मदद मिले जो मिशन को लेकर तैयारी को सुधारे, उच्च प्रदर्शन और सुरक्षा में सहायक हो।

उन्होंने कहा, हमारी रणनीति का एक और हिस्सा क्षमताओं का उपयोग करना, नवोन्मेष, इंजीनियरिंग एवं उत्पादकता के फायदे लेना है। मेक इन इंडिया के साथ नौकरियों का सृजन करने वाले और औद्योगिक क्षमता विकसित करने वाले वैश्विक प्रतिस्पर्धी एयरोस्पेस और डिफेंस इकोसिस्टम को बनाना है, जिसकी पेशकश भारत करता है।

डिफेंस एक्सपो में बोइंग ने मेक इन इंडिया के प्रयासों को तेज करने के लिए भावी निवेश को रेखांकित किया और उन क्षमताओं को भी रेखोंकित किया, जो भारतीय सशस्त्र सेनाओं के लिए प्रस्तावित हैं। विशेष तौर पर अगली पीढ़ी के एफ-ए-18 ब्लॉक-तीन सुपर होरनेट युद्धक, जो भारत के लिए परिवर्तनकारी क्षमता और समसामयिक युद्धक प्रौद्योगिकी प्रदान करता है।

एफ-ए-18 भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोतों के हिसाब से पूरी तरह अनुकूल है और यह अमेरिका एवं भारतीय नौसेनाओं के बीच बढ़ रहे सामुद्रिक एवं रक्षा संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा। बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र आहूजा ने बताया कि भारतीय वायुसेना में हाल में सीएच-47 एफ (आई) चिनूक हैवीलिफ्ट और एएच-64 ई अपाची हेलीकॉप्टर शामिल करने के बाद अब स्थानीय रोटरक्राफ्ट प्रशिक्षण एवं सुविधाओं के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है ।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...