back to top

भाजपा का दूसरा नाम ही घोटाला : अखिलेश

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह और पूरी तरह विफल है। उसने अपने किए वादे तो निभाए नहीं, प्रदेश को बदहाली और बबार्दी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा का दूसरा नाम ही घोटाला, धांधली और जालसाजी हो गया है।
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने राज्य की जनता को सिर्फ परेशानियां, मंहगाई और भ्रष्टाचार के ही उपहार दिए हैं। सन 2022 का चुनाव प्रदेश को नई सरकार मिलने का चुनाव होगा। साढ़े चार साल में जनता ने देखा है कि कैसे प्रदेश विकास और प्रगति में पीछे हुआ है। आज उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि प्रदेश में प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स हो और लोक कल्याणकारी सरकार सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्थाओं को चौपट करने के अलावा कुछ और नहीं किया है। भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते शिक्षा व्यवस्था गर्त में है। देश का भविष्य विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छप्पर में पढ़ाई करने को मजबूर है। स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक नमूना बरेली जिले में देखने को मिला, जहां एक बच्ची की मृत्यु डेंगू से होने पर स्वास्थ्य महकमा छह दिन तक रिपोर्ट दबाए बैठा रहा।

 

कोरोना की तरह डेंगू से मौतों को भी प्रशासन दबाने पर तुला हुआ है। वाराणसी में बीएचयू अस्पताल में बेड न होने से स्ट्रेचर पर इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में 24 घंटे बिजली के वादे और मुख्यमंत्री जी द्वारा वादा निभाने के झूठे दावे की हकीकत यह है कि पडरौना में 2 दिन से बिजली कटौती हो रही है। खीरी में जनता बिजली संकट से त्राहि-त्राहि कर रही है। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में भी बिजली-पानी की परेशानी है। राज्य की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के भाजपाई दावे की तो जगह-जगह धज्जियां उड़ रही है। भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। बरेली लखनऊ हाई-वे और आरपीआरआई रोड़ पर गड्ढ़ों की वजह से गाड़ी से उछल कर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तमाम जगहों पर सड़कें टूटीफूटी होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं, लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ढिंढोरा पीटती है फिर विज्ञापन में विकास का हल्ला मचाती है। उन्नाव में सन 2018 में महिलाओं के लिये बने पिंक शौचालयों को कागजों में नया दिखाकर निर्माण वर्ष 2021 में कर दिया गया। ईट लगी न सीमेंट बस बन गया शौचालय। यही है भाजपा का हवाई विकास। सपा मुखिया ने कहा कि सच्चाई यही है कि प्रदेश में भाजपा ने एक भी योजना को धरती पर नहीं उतारा है। समाजवादी पार्टी के कार्यों को ही अपना बताकर उसने साढ़े चार साल निकाल दिए। अब जनता वर्ष 2022 में भाजपा को ही निकाल सत्ता से बाहर कर समाजवादी सरकार बनाने जा रही है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...