back to top

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव समेत कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में पार्टी ने कई अनुभवी और प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राम माधव और स्मृति ईरानी समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई है।

नई टीम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को भी जगह मिली है। पार्टी ने कुल सात राज्यों से आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इनमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। यूपी से स्मृति ईरानी के अलावा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा की नई टीम में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया गया है। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में छह महिलाएं हैं। इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव भी बनाया है।

नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कोशिश की गई है। दो मुस्लिम नेताओं को भी राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभवी नेताओं के साथ संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चेहरों को शामिल कर पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी टीम तैयार की है।

स्मृति ईरानी समेत ये नेता बने महामंत्री

  1. विनोद तावड़े
  2. सुनील बंसल
  3. बिप्लब कुमार देब
  4. स्मृति ईरानी
  5. सतीश पूनिया
  6. गजेंद्र पटेल
  7. हरीश द्विवेदी
  8. संजय भाटिया

इन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

  1. वसुंधरा राजे सिंधिया
  2. तीरथ सिंह रावत
  3. राम माधव
  4. बैजयंत जय पांडा
  5. डी पुरंदेश्वरी
  6. रेखा वर्मा
  7. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
  8. भारती प्रवीण पवार
  9. सरदार मनप्रीत सिंह बादल
  10. लाल सिंह आर्य
  11. प्रो एम नागराज
  12. प्रो तारीक मंसूर
  13. मधुचंद्रा कार

RELATED ARTICLES

यूपीएमएसआरए लखनऊ इकाई की 44वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न

श्रम संहिताएं निरस्त करने और न्यूनतम रूपये 42,000 वेतन की मांग पर प्रस्ताव पारित लखनऊ। यूपीएमएसआरए लखनऊ इकाई की 44वीं वार्षिक आम सभा आज उद्यान...

18 संयुक्त मजिस्ट्रेटों के तबादले, अपराजिता आर्यन को लखनऊ की जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 संयुक्त मजिस्ट्रेटों के तबादले किए गए हैं। नई तैनाती के तहत अधिकारियों...

सेंसेक्स 285 अंक टूटा, निफ्टी 24,297 पर, कच्चे तेल और भू-राजनीतिक तनाव का असर

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार...

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा कि...

मार्च 2027 से ओप्पो, वनप्लस और रियलमी फोन बनाएगी अंबर एंटरप्राइजेज, जल्द शुरू होगा विनिर्माण

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया मार्च, 2027 की तिमाही से चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के ब्रांड ओप्पो, वनप्लस और...

टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त को खुलेगा

नयी दिल्ली। टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 अगस्त को खुलेगा।कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक...