लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 संयुक्त मजिस्ट्रेटों के तबादले किए गए हैं। नई तैनाती के तहत अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में लखनऊ की जिम्मेदारी अपराजिता आर्यन को दी गई है।
जारी सूची के अनुसार आदित्य श्रीवास्तव, सहायक मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद को संयुक्त मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है। सुश्री नैशीन, सहायक मजिस्ट्रेट, फतेहपुर को संयुक्त मजिस्ट्रेट बस्ती, जबकि श्री शौर्य अरोड़ा, सहायक मजिस्ट्रेट, उन्नाव को संयुक्त मजिस्ट्रेट बदायूं की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह कुनाल रस्तोगी, सहायक मजिस्ट्रेट, बिजनौर को गोरखपुर, अयान जैन, सहायक मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद को आजमगढ़ और शिवम कुमार, सहायक मजिस्ट्रेट, आगरा को महाराजगंज में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
अभिनेष वर्मा, सहायक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज को देवरिया, अंशुल हिंदल, सहायक मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर को सुल्तानपुर और श्री शुभाष कटियार, सहायक मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ को जौनपुर भेजा गया है। वहीं श्री विनोद कुमार मीना, सहायक मजिस्ट्रेट, सहारनपुर को औरैया की जिम्मेदारी मिली है।
सूची के मुताबिक अर्पित कुमार, सहायक मजिस्ट्रेट, कन्नौज को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयागराज तथा सुश्री रिदम आनंद, सहायक मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर को संयुक्त मजिस्ट्रेट कानपुर देहात बनाया गया है।
इसके अलावा श्री रमेश चंद्र वर्मा, सहायक मजिस्ट्रेट, लखनऊ को बलिया, श्री जीओ अक्षय दीपक, सहायक मजिस्ट्रेट, झांसी को कुशीनगर और तेजस कें, सहायक मजिस्ट्रेट, बाराबंकी को मैनपुरी में तैनाती दी गई है।मनिषा धामे, सहायक मजिस्ट्रेट, लखीमपुर खीरी को झांसी और आयुष अग्रवाल, सहायक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थ नगर को रायबरेली भेजा गया है।
तबादला सूची में श्रीमती अपराजिता आर्यन, सहायक मजिस्ट्रेट, मुजफ्फर नगर को संयुक्त मजिस्ट्रेट, लखनऊ बनाया गया है। उनकी नई तैनाती के साथ लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों के जल्द ही नई तैनाती वाले जिलों में कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
ये रही तबादले की सूची






