back to top

बहुमत के रोडरोलर से जनता को कुचलना चाहती है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बहुमत के रोडरोलर से जनता को कुचलना चाहती है और पार्टी के नेता असहिष्णुता को ही अपनी पहचान बनाने में लगे हैं।

अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सीएए और एनआरसी पर देशभर में उबल रहे जनाक्रोश से घबराए भाजपा नेतृत्व ने अब जनजागरण रैली और पदयात्रा कार्यक्रमों में अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा, आज लखनऊ में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फ्लॉप रैली के दौरान उनके भाषण में उनकी हताशा साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मूलभावना से खिलवाड़ करते हुए भाजपा नेता असहिष्णुता को ही अपनी पहचान बनाने में लगे हैं।

यादव ने कहा, हर हाल में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लागू करने का दम्भ यह जताता है कि भाजपा की मंशा अपने बहुमत के रोडरोलर से जनता को कुचलने का तानाशाही भर कदम उठाने की है। उन्होंने कहा, एसबीआई की रिपोर्ट बताती है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 16 लाख नौकरियां कम होने जा रही हैं।

राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के मुताबिक वर्ष 2018 में हर दिन औसतन 35 बेरोजगारों और स्वरोजगार करने वाले 36 लोगों ने आत्महत्या की थी। करीब 10,349 किसानों ने आत्महत्या की। अखिलेश ने कहा कि देश के सामने जो गम्भीर चुनौतियां हैं उनका हल निकालने में भाजपा की न तो रूचि है और नहीं नीति है और वह जनता को मूल समस्याओं से भटकाने के लिए सीएए, एनआरसी, एनपीआर जैसे मुद्दे उछाल रही है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...