back to top

भाजपा ने पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया : सपा

सपा मुख्यालय से जनेश्वर मिश्र पार्क तक अखिलेश निकालेंगे साइकिल यात्रा

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ और पाखंड के सहारे उसने वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराकर जनता को बरगलाने का काम हो रहा है। विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने एक ईंट नहीं रखी। ऐसी कोई सरकार नहीं दिखी है जिसके समय उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ने के बजाय उल्टी दिशा में पिछड़ता गया हो।
अखिलेश ने यह बातें जनेश्वर मिश्र की जयंती की पूर्व संध्या पर व्यक्त किये। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश साइकिल से 5 अगस्त को पार्टी मुख्यालय से 10 बजे चलकर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचेंगे। यह साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से प्रारम्भ होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल चौराहा होते हुए साढ़े छ: किलोमीटर की दूरी तय करके पार्क पहुंचेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दो हजार से ज्यादा युवा कल राजधानी की सड़कों पर सपा के झंडों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साइकिल चलायेंगे।

 

 

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओ से 5 अगस्त की साइकिल यात्रा को सफल बनाने का आहृवान करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन इस पूरी अवधि में विकास तो कहीं दिखा नहीं हर तरफ तबाही ही दिखाई दी हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समय और संसाधन का दुरूपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। अखिलेश ने कहा है कि पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष का निर्णय किया है। साइकिल यात्रा का उद्देश्य मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर लगाये गए तीन काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर संघी प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतों के खिलाफ जनरोष दर्ज करना है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि डिम्पल यादव, पूर्व सांसद कन्नौज में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...