back to top

भाजपा ने समाजवादी सरकार के कार्यों को किया बर्बाद : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के जनहित के कामों को बर्बाद कर जनता को उसके रहमोकरम पर छोड़ दिया है। लोगों को समय से इलाज न मिल पाने के कारण असामयिक मौते हो रही हैं। एम्बूलेंस सेवा की बदहाली की वजह से एक विदेशी मेहमान की मौत तो दुनिया भर में बदनामी का कारण हो सकती है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि समाजवादी सरकार में प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने के लिए 102 तथा सड़क दुर्घटना में घायलों के तत्काल इलाज के लिए 108 डायल एम्बूलेंस की सुविधा दी गई थी जिसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह से चौपट कर दिया है। फतेहपुर सीकरी में एक विदेशी मेहमान फ्रांसीसी पर्यटक की मौत एम्बूलेंस उपलब्ध न होने से हो गई जो बहुत ही दु:खद है। उसका पति चिल्लाता रहा कॉल द एम्बूलेंस पर एम्बूलेंस घंटे भर तक नहीं मिल सकी। इस घटना से उत्तर प्रदेश की छवि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तार-तार हो गई है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड के जिला अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर है। यह एम्बुलेंस सेवा एक तरह से शो-पीस बनकर रह गई है। कई जगहों पर इसका प्रयोग वीआईपी ड्यूटी में हो रहा हैं। इनसे अस्पताल का सामान ढोने का भी काम हो रहा है। 108 डायल नम्बर की गाड़ियां धूल खा रही है। सीतापुर में जिला महिला अस्पताल में मरीज को लेकर आई एम्बुलेंस खराब हो गई। धक्का लगाने पर भी स्टार्ट नहीं हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में एम्बुलेंस सेवा घोर अव्यवस्था की शिकार हो गई है।

पूरी सरकार के रहते भी कहीं कोई सुधार नहीं। भाजपा सरकार ने सपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बदले की भावना से रोककर या उन्हें निष्क्रिय बनाकर प्रदेश के विकास में रोड़ा अटकाया है। समाजवादी 108 एम्बूलेंस सेवा की लापरवाही जानलेवा साबित होती है। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बिगाड़ कर जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी विधानसभा के अगले चुनाव में सपा को शत-प्रतिशत सीट जीतनी हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत सीट जीतने का...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...