back to top

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचने पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कुशल संगठन शिल्पी, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा का आज लखनऊ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया।’’

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधान परिषद के सदस्य महेंद्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और अन्य उपस्थित रहे।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और इसके बाद दोपहर एक बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...