back to top

भाजपा सांसद द्वारा तहसीलदार की पिटाई बेहद शर्मनाक : मायावती

लखनऊ। कन्नौज के एक तहसीलदार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय सांसद द्वारा कथित रूप से पीटे जाने की घटना को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मावयाती ने शर्मनाक बताते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बसपा अध्यक्ष ने गुरुवार को ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अपनी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे एक दलित तहसीलदार के साथ अभी हाल ही में, वहां के भाजपा सांसद ने, जो मार-पीट व दुर्व्यवहार आदि किया है, यह अति शर्मनाक है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा लेकिन दु:ख की बात यह है कि यह सांसद अब भी, जेल में जाने की बजाय बाहर ही घूम रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में दलित कर्मचारियों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इस मामले में जरूर सख्त कदम उठाएं ताकि यह सांसद आगे कभी भी ऐसी हरकत ना कर सके।

मायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, साथ ही, पूरे प्रदेश में, खासकर दलित कर्मचारियों के साथ, आगे ऐसा कोई भी बर्ताव ना हो तो इसके लिए भी, इनको अपने इस सांसद के विरूद्घ तुरन्त कठोर कार्वाई करनी चाहिए। बी.एस.पी. की यह मांग है।

गौरतलब है कि कन्नौज में सात अप्रैल मंगलवार को राज्य सरकार के एक अधिकारी ने भाजपा के कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक पर उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। तहसीलदार सदर अरविंद कुमार ने आरोप लगाया था कि सुब्रत पाठक ने फोन पर उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और बाद में उनके घर आए। उनका मोबाइल फोन छीना और उनसे मारपीट की। हालांकि सांसद पाठक ने इन आरोपों से इनकार किया है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश ने पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन पर जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से पार्टी के पूर्व विधायक अनिल कुमार दोहरे के निधन पर गहरा शोक जताया।...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...