back to top

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया (उप्र)। भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में अवैध तौर पर शराब बनाने का कार्य चल रहा है।

भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके परिवार को भूमाफिया करार दिया। उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में विजय बहादुर सिंह और रामबाबू यादव को मीडिया के समक्ष पेश किया। विजय बहादुर सिंह ने मीडिया के समक्ष एक अभिलेख प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि रामबाबू के शिवपुर ग्राम में उनकी 10 एकड़ जमीन को भाजपा सांसद मस्त ने जालसाजी से अपने भाई, भतीजे व पुत्र के नाम करा लिया है।

रामबाबू यादव ने दावा किया कि सोनबरसा ग्राम के समीप उनकी दस बीघा जमीन भाजपा सांसद ने हड़पने का प्रयास किया है। वहीं, भाजपा सांसद के निजी सचिव अमन सिंह ने कहा कि विधायक ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सम्बन्धी मामला अदालत में विचाराधीन है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार चलता है।

उन्होंने दावा किया कि बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में सौ से अधिक शराब की भट्ठी व दुकान संचालित हो रही है और रेवती थाना के पीछे सौ मीटर की दूरी पर शराब का अवैध निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों से कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि भाजपा विधायक के आरोपों की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...