back to top

चुनावी तंत्र का दुरूपयोग कर रही भाजपा, मिल्कीपुर चुनावी रिजल्ट पर बोले अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आधिकारिक तौर पर अभी मिल्कीपुर विधानसभा सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में वस्तुत: पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा, लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। यादव ने कहा, ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।

मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है, इसीलिए उपचुनाव कराया गया। मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है।

यह भी पढ़े : कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल, मध्य कमान के 7वें बैच का कमीशनिंग समारोह लखनऊ कैंट में आयोजित

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजनलखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...