back to top

सच की आवाज़ दबाना चाहती है भाजपा सरकार : लल्लू्

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत प्रदेश सरकार पर सच की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे कांग्रेस के आंदोलन को रोकने का आरोप लगाया। लल्लू ने दावा किया, कल ललितपुर में गिरफ्तारी के बाद मेरी रिहाई हुई, लेकिन पुलिस मुझे मध्य प्रदेश के छतरपुर लेकर चली गई और जब मेरे लखनऊ न पहुंचने की बात ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी तो आनन-फानन में मुझे लखनऊ ले आई। रात को मैं दो बजे अपने आवास पर पहुंचा।

उन्होंने कहा, मुझे आज झांसी जाना था, लेकिन मेरे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और यह अलोकतांत्रिक सरकार दमन पर उतर गई है। हमारी आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया, मैं ललितपुर से गायों की अस्थियां लेकर आया हूं और मैं अस्थि कलश चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में विसर्जित करके रहूंगा। लल्लू ने दावा किया, डालीबाग स्थित उनके घर के बाहर तीन ट्रक पीएसी लगाई गई है।

इसपर अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, (झांसी के) जिलाधिकारी का संदेश आया है कि लल्लू को झांसी नहीं आने दिया जाए, इसलिए शांति-व्यवस्था के मद्देनजऱ उनके घर के सामने पुलिस बल तैनात किया गया है। शांत कुमार ने यह भी कहा, संभव है कि सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस छतरपुर ले गई हो, लेकिन उन्हें रात में क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी लखनऊ छोड़कर वापस गए हैं।

ललितपुर से चित्रकूट तक गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर पुलिस ने दैलवारा कस्बे के निकट अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया था और शाम को इन सभी को रिहा कर दिया गया था। शनिवार देर रात कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि पुलिस प्रदेश अध्यक्ष के स्थान (लोकेशन) के बारे में नहीं बता रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि झांसी से लखनऊ लाने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। लल्लू ने रविवार को कहा, बढ़ते दबाव के कारण पुलिस उन्हें लखनऊ ले आई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया, हम अगर गाय और किसान को बचाना चाहते हैं, शांतिपूर्वक यात्रा निकालना चाहते हैं तो सरकार को किस बात का डर है। लल्लू ने कहा, हम गायों और किसानों को मरता नहीं देख सकते हैं। सरकार कोई एक दिन बताए जब हम उसकी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने के लिए यात्रा निकाल सकें और प्रदर्शन कर सकें।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...