back to top

भाजपा के पास नहीं है विपक्ष के सवालों के जवाब: राम गोविन्द चौधरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने आरोप लगाया है कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा विपक्ष के सवालों देने में नाकाम है इसलिए विशेष सत्र बुलाती है और बीच में खत्म करके भाग जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष के सवालों का जवाब देने में सक्षम नहीं है इसलिए बार-बार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इसे बीच में ही खत्म कर भाग जाती है। पिछली बार चार दिन का सत्र था पर प्रश्नकाल में ही सारा बजट पास करवा लिया जो कि असंवैधानिक है।

चौधरी ने कहा कि साल 2017 में विधानसभा के सभी सत्र कुल 23 दिन, 2018 में 25 दिन और वर्ष 2019 में भी सिर्फ 23 दिन ही सदन की कार्यवाही हो सकी। जिसमें गांधी जयंती पर बुलाया गया विशेष सत्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की बात नहीं सुनना चाहती है। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विषय से अलग हटकर बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों के खिलाफ दमनकारी नीति अपनाई। भाजपा के लोग गांधी की बात करते हैं पर लोकतंत्र का गला घोंटते हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम है और कानून व्यवस्था खस्ताहाल है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी दुनिया में महिलाओं के साथ अपराध व बलात्कार के मामले में भारत को पांचवे और यूपी को पहले नंबर पर रखा है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी असफलता छिपाने के लिए नागरिकता कानून और एनआरसी लेकर आई है। सपा ने इसका विरोध किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सीएए और एनआरसी पर विरोध-प्रदर्शन हुए तो दमनकारी नीति अपनाई गई। हमने सीएए पर शांतिपूर्ण धरना दिया। जो दंगे हुए वह भाजपा, आरएसएस और सरकार की देन है। हमारा धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। हमारा विश्वास अहिंसा, समानता और धर्मनिरपेक्षता में हैं। प्रदेश में जो भी दंगा हुआ वह भाजपा व आरएसएस की देन है। उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और नदवा को छोड़ दें तो देश के अन्य शिक्षण संस्थानों के जितने भी छात्र प्रदर्शन में उतरे उसमे से 99 प्रतिशत हिंदू हैं।

चौधरी ने कहा कि नागरिकता कानून के विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फर्जी मुकदमे थोपे गए। 2022 में हमारी सरकार बनी तो मुकदमें वापस लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदला लेने की बात करते हैं। आजादी का संघर्ष हुआ तो अंग्रेजों ने भी रिकवरी नहीं की। ये सरकार अंग्रेजों से भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि ये सरकार शिक्षामित्र, अनुदेशक और लेखपाल सभी के खिलाफ है। उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। महंगाई बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। रोज पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। अब रेलवे का किराया बढ़ाया गया है। इन सबसे ध्यान हटाने के लिए भाजपा व आरएसएस के लोग दंगा फसाद करवा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...