back to top

भाजपा मुद्दों की बात ही नहीं करती, मुख्यमंत्री गहलोत ने जमकर साधा निशाना

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी है और वे मुद्दे की बात ही नहीं करते। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम कम करना चाहती है तो उसे उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, भाजपा के जितने भी नेता आ रहे हैं.. चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हों, गृह मंत्री अमित शाह हों या कोई केंद्रीय मंत्री या अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री हों, …. सबके भाषण एक जैसे ही हैं। पांच साल में हमने दलितों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों के लिए जो काम किया, उस पर कोई बहस नहीं हो रही।

गहलोत ने कहा, उस पर वह नहीं बोलेंगे। वे खाली गैर मुद्दों को मुद्दा बना रहे हैं… वे एक ही भाषा बोल रहे हैं। भड़काने वाली भाषा, जो लोकतंत्र के हित में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित रोड शो के बारे में गहलोत ने कहा, यह सब दिखावा है उनका। कई राज्यों में रोड शो कर चुके हैं… हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में मार खा गए। बजरंग बली, बजरंग बली बोले थे …बजरंगबली ने ही उन्हें अस्वीकार कर दिया कि आप मेरे नाम का दुरुपयोग क्यों कर रहे हो। वहां कामयाब नहीं हो पाए…।

गहलोत ने कहाकि भगवान भी समझते हैं कि हद हो गई है, मैं सबके लिए हूं, सबके घर घर में हूं और ये लोग, ये पार्टी मेरा ही दुरुपयोग कर रही है। कब तक बर्दाश्त करेंगे वे? मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती गंगानगर जैसे जिलों में पेट्रोल के दाम पड़ोसी पंजाब व हरियाणा से अधिक होने का अहसास राज्य सरकार को है लेकिन बीते 25 साल में राज्य की कोई भी सरकार इसे कम नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम कम करना चाहती है तो उसे उत्पाद शुल्क घटाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...