back to top

भाजपा ने घोषित किये विधान परिषद चुनाव के लिए नौ उम्मीदवार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने नौ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ये प्रत्याशी लखनऊ खंड स्नातक, वाराणसी खंड स्नातक, आगरा खंड स्नातक, मेरठ खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक, लखनऊ खंड शिक्षक, आगरा खंड शिक्षक, मेरठ खंड शिक्षक और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक के लिए घोषित किये गये हैं।

लखनऊ खंड स्नातक के लिए अवनीश कुमार सिंह को, वाराणसी खंड स्नातक के लिए केदार नाथ सिंह, आगरा खंड स्नातक के डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरूजी’, मेरठ खंड स्नातक के लिए दिनेश कुमार गोयल और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के लिए डॉ यज्ञदत्त शर्मा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह शिक्षक खंड के लिए उमेश द्विवेदी को लखनऊ खंड शिक्षक, डॉ दिनेश चंद्र वशिष्ठ को आगरा खंड शिक्षक, श्रीचन्द्र शर्मा को मेरठ खंड शिक्षक और डॉ हरी सिंह ढिल्लो को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

वैसे भाजपा काफी पहले से ही विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है। अपनी रणनीति के तहत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र और लखनऊ में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा व संगठन महामंत्री ने लखनऊ स्नातक व शिक्षक क्षेत्र की बैठक की हैं। बैठकों में इन सीटों से जुड़े सांसदों, विधायकों, महापौरों, निकाय एवं जिला पंचायत अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को बूथ जीतो मंत्र पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि विधान परिषद के चुनाव में मतदान केंद्रों की संख्या कम होती है। हर नेता व कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर जुटे जायें तो जीत तय है। बैठकों में खासतौर से विधायकों और सांसदों को मतदाताओं को संभालने की जिम्मेदारी दी गयी। वहीं संगठन से जुड़े लोगों को समन्वय बनाकर एक-एक मतदाता को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी है। तय किया गया है कि अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में वहां के संबंधित पार्टी विधायक और सांसद संगठन से जुड़े अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक-एक मतदाता से संपर्क का कार्यक्रम तय करें।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...