back to top

बर्ड फ्लू की दस्तक : लखनऊ चिड़ियाघर और बरेली सीएआरआई में कड़े बंदोबस्त

बरेली/लखनऊ (उप्र)। कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की दस्तक को देखते हुए राजधानी लखनऊ स्थित प्राणी उद्यान और बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में इस वायरस से बचाव के लिए चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। लखनऊ चिड़ियाघर के निदेशक डॉक्टर आर. के. सिंह ने रविवार को बताया, हालांकि इस प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है फिर भी हम लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं। बर्ड फ्लू वायरस प्रवासी पक्षियों के मल से फैलता है हम चाहते हैं कि वह वायरस यहां ना आए।

उन्होंने कहा, हमने चिड़ियाघर के गेट पर रसायन युक्त घोल रखा है ताकि यहां आने वाले हर व्यक्ति का पैर संक्रमण मुक्त हो सके। जो चिड़िया बाड़े में हैं उन पर हम नजर रख रहे हैं। किसी भी चिडय़िा का व्यवहार अगर असामान्य होता है, अगर वह सुस्त होती है तो उसको आइसोलेशन वार्ड में ले जाएंगे। हमारे अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं। उधर, बरेली के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में बर्ड फ्लू के बचाव के लिए बायो सिक्योरिटी की सभी व्यवस्था की गई है। आसमान में उडऩे वाले बाहरी पक्षियों के पीने के पानी के सभी स्रोत बंद कर दिए गए हैं, ताकि संक्रमण ना फैले।

सीएआरआई के कार्यवाहक निदेशक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि संस्थान के सबसे अहम प्रयोगात्मक ब्रायलर प्रक्षेत्र में कुक्कुट प्रजाति की सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर पैदल जाने वालों के जूते भी रोगाणुमुक्त करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक सेंटीमीटर गहरा वाटर सोर्स बनाया है, जिसमें केमिकल डाला गया है। अंदर जाने वाले वैज्ञानिक या कर्मचारी यहां से गुजरेंगे तो इस रसायन से उनके जूते संक्रमण मुक्त होंगे।

उन्होंने बताया कि सीएआरआई में 40,000 पक्षी हैं। इन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कोई भी बाहरी पक्षी आसमान से सीआरआई परिसर के अंदर प्रयोगात्मक ब्रायलर प्रक्षेत्र में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए युद्ध स्तर पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इन रिफ्लेक्टर के लग जाने पर कोई भी आसमान से पक्षी उस क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। डॉक्टर संजीव ने लोगों को सलाह दी है कि वह अंडे और कुक्कुट मांस को अच्छी तरह पका कर ही खाएं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...