back to top

बिकरू कांड : तीन अन्य लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

कानपुर (उप्र)। कानपुर के बिकरू गांव में पिछले हफ्ते पुलिस पर घात लगाकर किए गए हमले का मास्टरमाइंड विकास दुबे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है मगर इस मामले में तीन और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बिकरू कांड मामले में विकास की एक करीबी रिश्तेदार क्षमा, विकास के पड़ोसी सुरेश वर्मा और नौकरानी रेखा को गिरफ्तार किया गया है।

रेखा गत रविवार को गिरफ्तार किए गए विकास के गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री की पत्नी है। उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पुलिस पर घात लगाकर हमला करने वाले 17 अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच, भाजपा विधायकों भगवती सागर और अभिजीत सांगा ने आपराधिक मामलों में राहत दिलाने के विकास दुबे के दावों को गलत बताया है। दोनों ने मामले की जांच की मांग की है।

दरअसल, दुबे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने वर्ष 2017 में एसटीएफ द्वारा पूछताछ में इन विधायकों का नाम लेकर कहा है कि वे दोनों उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों से उसका नाम हटवाते थे। वीडियो में विकास कह रहा है कि बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर और बिठूर से इसी पार्टी के विधायक अभिजीत सिंह सांगा, जिला पंचायत अध्यक्ष और कई गांवों के प्रधान उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों से उसका नाम निकलवाने के लिए उसके पक्ष में शपथ पत्र देते थे।

गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके साथियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस वारदात में बिल्हौर के पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा, तीन दारोगा और चार कांस्टेबल शहीद हो गए थे।

इस मामले में चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी, दरोगा कुंवर पाल तथा कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पुलिस दल के दबिश देने के लिए जाने की सूचना विकास दुबे को देने का आरोप है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...