back to top

बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पटना। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर को उनकी 102वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि दी।‘जननायक’ कहे जाने वाले ठाकुर अपने समय के एक महान समाजवादी थे जिन्होंने 1970 से 1971 और 1977 से 1979 तक दो बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 2024 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

खान, नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने बिहार विधानसभा परिसर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कुमार ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में कर्पूरी संग्रहालय और जद (यू) कार्यालय में समाजवादी नेता की तस्वीरों पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ठाकुर ने कठिनाइयों के बावजूद अपनी सादगी और ईमानदारी के कारण राजनीति में अपनी छाप छोड़ी।उन्होंने कहा,हम सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने, जातिवाद के जहर से समाज को बांटने की भावना को समाप्त करने और एक योद्धा की तरह ईमानदारी से काम करते हुए एक विकसित बिहार एवं एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत रहेंगे।’’

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन और बिहार तथा देश की राजनीति में उनका (कर्पूरी ठाकुर का) योगदान अनुकरणीय रहा है। सड़कों से लेकर विधानसभा तक लगातार गरीबों और हाशिए पर रहने वालों की आवाज बनकर उन्होंने बिहार के विकास में एक नया अध्याय रचने का काम किया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए ‘‘कर्पूरी ठाकुर के सपनों का बिहार बनाने की दिशा में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बावजूद अपनी सादगी के लिए लोकप्रिय ठाकुर अपने समय में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव सहित उभरते समाजवादी दिग्गजों के लिए एक संरक्षक के रूप में खड़े रहे।

RELATED ARTICLES

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...