back to top

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो ईपीआईसी कार्ड हैं : तेजस्वी यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्होंने पूछा कि सिन्हा के खिलाफ क्या कार्वाई की गई। यादव ने पत्रकारों से कहा, विजय कुमार सिन्हा दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता हैं। उनका नाम उसी जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज है। यादव ने कहा, उनके पास दो अलग-अलग मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) कार्ड हैं।

हैरानी की बात यह है कि यह बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद हुआ है। इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, सिन्हा को या निर्वाचन आयोग को? सिन्हा के खिलाफ क्या कार्वाई की जा रही है? इस खुलासे के बाद वह (सिन्हा) अपने पद से कब इस्तीफा देंगे? यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिन्हा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, पहले मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के नाम बांकीपुर विधानसभा सीट पर सूचीबद्ध थे। अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय से अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। मैंने बांकीपुर से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम हटाने के लिए एक फॉर्म भी भरा था। मेरे पास सबूत हैं। किसी कारण से मेरा नाम बांकीपुर से नहीं हटाया गया और यह मसौदा मतदाता सूची में दिखाई दे रहा है। मैंने बूथ स्तर के अधिकारी को फोन किया और एक लिखित आवेदन दिया तथा बांकीपुर से अपना नाम हटाने की रसीद ली।

मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने केवल एक ही जगह से वोट दिया है। उन्होंने कहा, मैं केवल एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी मैंने केवल एक ही जगह से वोट दिया था। जंगलराज के राजकुमार (तेजस्वी) गलत तथ्य देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरा बिहार जानता है कि वह (तेजस्वी) दूसरों की छवि खराब करने का खेल खेलते हैं। उन्हें मुझ पर झूठे आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में सिन्हा का ईपीआईसी आईडी नंबर आईएएफ3939337 है और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनका आईडी नंबर एएफएस0853341 है।

उन्होंने आरोप लगाया, सिन्हा की उम्र एक सूची में 57 साल और दूसरी में 60 साल है। क्या यह धोखाधड़ी और उम्र घोटाला नहीं है? उन्होंने दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो अलग-अलग फॉर्म भरे होंगे। उन्होंने जानबूझकर दो अलग-अलग जगहों पर दो वोट दर्ज करवाए। अगर उन्होंने खुद दोनों फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो क्या निर्वाचन आयोग ने जाली हस्ताक्षरों के आधार पर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनके लिए दो अलग-अलग वोट बनाए? क्या उन्हें दो अलग-अलग नोटिस मिलेंगे, या ये नियम सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं के लिए हैं? निर्वाचन आयोग ने यादव पर दो ईपीआईसी रखने का आरोप लगाते हुए उनसे जवाब मांगा है, जिस पर टिप्पणी करते हुए राजद नेता ने कहा, मैंने निर्वाचन आयोग को जवाब दे दिया है… मुझे इसके लिए स्पष्टीकरण देने की क्या जरूरत है? उन्होंने निर्वाचन आयोग पर अपने ही अधिकारियों की गलती का ठीकरा उन पर फोड़ने का आरोप लगाया।

हाल में निर्वाचन आयोग ने यादव से दो मतदाता पहचान पत्र संख्या (ईपीआईसी) रखने पर जवाब देने को कहा था। उन्होंने कहा, अगर मुझे दो ईपीआईसी नंबर जारी किए गए तो यह किसकी चूक है? गलती खुद करें और स्पष्टीकरण मुझसे मांगेंगे। कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश कुमार ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मसौदा मतदाता सूची के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उपमुख्यमंत्री को उनकी विधानसभा सीट लखीसराय और राजधानी के बांकीपुर में मतदाता के रूप में दिखाया गया है। कुमार द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी। कुमार ने पूछा, क्या सिन्हा ने दो जगहों से वोट डाला था? उन्होंने एक से ज्यादा जगहों से अपना गणना फॉर्म कैसे दाखिल किया? क्या इस धोखाधड़ी के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी होगी?

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...